टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM

डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल बौराड़ी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, आईसीयू रूम, नवजात शिशु वार्ड, सामान्य महिला/पुरुष वार्ड, अस्थि रोग वार्ड , शल्य चिकित्सा कक्ष , एक्स-रे और सीटी स्कैन रूम का निरीक्षण किया. साथ ही रैन बसेरा, टेलीमेडिसिन सेंटर सहित ऑक्सन प्लांट का भी निरीक्षण किया।

टिहरी डीएम ईवा श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल बौराड़ी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर वार्ड में भर्ती रोगियों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली . डीएम ईवा श्रीवास्तव ने वार्ड में जाकर खुद मरीजों का हाल जाना। मरीजों को पता नहीं था कि डीएम ने खुद उनका हालचाल जाना है। मरीजों को इस बात की जानकारी नहीं थी की डीएम खुद उनका हालचाल जानने आई हैं. इससे मरीजों ने अपनेपन के साथ उनसे सारी दुख-तकलीफ बयां की. लेकिन जब मरीजों को पता चला तो मरीजों ने डीएम की प्रशंसा की और डीएम को अपना आशीर्वाद दिया . डीएम ने उसके बाद प्रसव कक्ष व नवजात शिशु कक्ष , दवा वितरण कक्ष, काउंटर का भी निरीक्षण किया. डॉक्टरों द्वारा पर्चे पर लिखी गई दवाएं मिल रही हैं कि नहीं इसकी भी जांच की. साथ ही जो दवाएं मरीजों के लिए सरकारी आदेशों में अंकित नहीं हैं वो उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये .

निरीक्षण के दौरान डीएम ईवा श्रीवास्तव ने अस्पताल प्रबंधक को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले सभी प्रकार के मरीजों के इलाज का प्रयास किया जाए . सीएमएस की सिफारिश के बाद ही मरीजों को रेफर करने के निर्देश दिये । साथ ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को अस्पताल के पीपीपी मोड से पहले और पीपीपी मोड पर संचालन के बाद के सभी रेफर केसेज और ऑपरेशन द्वारा प्रसव संबंधी आंकड़े रविवार शाम तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिये. साथ ही अस्पताल प्रबंधन को अस्पताल में नवजात और किशोर बच्चों के लिए आईसीयू बेड आरक्षित करने के भी निर्देश दिए. इसके लिए उन्होंने नवजात शिशु कक्ष को तत्काल पार्टीशन करते हुए 5 बेड तैयार करने के निर्देश दिये ।

वहीं बर्निंग केसेज में प्राथमिक उपचार की सुविधा अस्पताल में हो इसलिए जिलाधिकारी ने अलग से आइसोलेशन वार्ड तैयार करने के निर्देश दिये हैं | वहीं, टेलीमेडिसिन सेवा सुचारू करने के लिए जल्द ही कोटेशन आमंत्रित करने की बात कही। हालांकि उन्होंने कहा कि पहले टेलीमेडिसिन सेवा के संचालन के लिए कोटेशन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन कोई भी फर्म वांछित सेवाओं पर खरा नहीं उतर पाई। इस मौके पर डीएम ने जनरल वार्ड, अस्थि रोग वार्ड और नवजात शिशु वार्ड में भर्ती मरीजों का भी हालचाल जाना . उन्होंने भर्ती मरीजों से पूछा कि उन्हें खाना और दवा मिलती है या नहीं। ऑपरेशन थियेटर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टरों ने लेप्रोस्कोपी की जरूरत के बारे में बताया जिस पर जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक बुलाकर कहा कि इसकी खरीद की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए.

वहीं डीएम ईवा श्रीवास्तव ने सीएमएस को सीटी स्कैन के लिए जारी रोस्टर के अनुपालन को लेकर समीक्षा करने के निर्देश दिये हैं. इसके बाद जिलाधिकारी ने अस्पताल में निर्माणाधीन ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का निरीक्षण कर प्लांट को समय पर तैयार करने के निर्देश दिये हैं.