कैम्पटी।
टिहरी जनपद के विकासखण्ड जौनपुर के अंतर्गत पर्यटक स्थल कैम्पटी फॉल के निकट प्रसिद्ध कोर्न विलेज सैंजी में पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी के 50 से अधिक छात्र- छात्राओं को पीएम श्री कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया जिसमें विद्यालय की प्राचार्या डा. अंशुम शर्मा कलसी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा कोर्न विलेज सँजी में ग्रामीण परिवेश, स्थानीय संस्कृति, जौनपुरी वेशभूषा, पंचक्की (घराट) पारंपरिक भवन निर्माण शैली के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्य एवं मक्का से लदे घरों के बारे में विस्तृत जानकारी ली जिसमें सभी छात्र-छात्राएं बड़े उत्साहित नजर आए। इस दौरान सभी छात्राओं ने मक्का से लदे पारंपरिक घरों में जमकर फोटो भी ली। आपको बता दे कि कैम्पटी फॉल से मात्र 4 किलोमीटर की दूरी पर सँजी गांव अपनी विशेषता के कारण पर्यटकों के बीच काफी पॉपुलर है। यहां आपको हर घर में मक्के लटकते हुए नजर आएंगे। वास्तव में मक्के गांव की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। इस गांव में घर घर में मक्का को लटकाने का मुख्य उद्देश्य इन्हें सुखाना और अगले वर्ष बीज के रूप में उपयोग में लाना होता है कोर्न विलेज सैंजी को अलग पहचान दिलाने में वहां के स्थानीय निवासी कुंवर सिंह चौहान का भी एक बड़ा योगदान है। इस दौरान विद्यालय की प्राचार्या डा. अंशुम शर्मा कलसी ने बताया कि पीएम श्री कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण हेतु 50 से अधिक छात्र- छात्राओं व शिक्षकों का एक दल को कोर्न विलेज सैंजी ले जाया गया जहाँ गाँव की खूबसूरती व मक्के से लदे पारंपरिक घरों को देखकर सभी छात्र-छात्राएं बड़े प्रसन्न नजर आए साथ ही ग्रामीणों द्वारा गांव की अनेक विशेषताओं के बारे में भी जाना। इस दौरान पी.जी.टी. हिंदी रजनी पंत, पी.जी.टी. राजनीति विज्ञान आशीष नौटियाल, टी.जी.टी. सामाजिक विज्ञान रंजीता, टी.जी.टी. अंग्रेजी जितेंद्र पासवान, टी.जी.टी. हिंदी मीना कुंवर, आदि के साथ- साथ अनेक छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

