टिहरी
टिहरी जिले के नैनबाग तहसील खर्क नामक गाँव में रमेश रावत पुत्र कुँवर सिंह रावत की चार बकरियों को बाघने मार दी, बताया जा रहा है की कुँवर सिंह की छानी(गावशाला) गाँव के ऊपर कुछ दूरी पर बनी हुई है और वहाँ पर रात के समय भाघ ने बकरियों पर हमला बोल दिया जिसने की कुछ बकरिया जंगल में भागने में सफल रहे । चार बकरिया बाघ के हथे लग गई ।
सुबह जब कुँवर सिंह अपनी छानी में गये तो उनको इस बात की खबर तब लगी जब बची हुई बकरियों का छानी से बाहर देखा । उन्होंने फारेस्ट(जंगलात)विभाग से मुवावज़े की माँग की है । बाघ को पकड़ने का अनुरोध किया।
अब बाक़ी गांव वालों को भी बाघ का डर सताने लगा है ।

