मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
उप जिला अस्पताल में सालों से अवैध रूप से सरकारी कमरों में कब्जा करने वालों के खिलाफ एसडीएम वरुण चौधरी ने कार्रवाई की है. एसडीएम ने कब्जे वाले चारों कमरों के ताले तुड़वाकर चाबियां सीएमएस को सौंप दी हैं।
दरअसल, उप जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. यतेंद्र सिंह के मुताबिक ओपीडी चलाने में दिक्कत आ रही थी . सीएमएस डॉ. यतेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है, जिसके चलते यहां ओपीडी नहीं चल रही है.
हालांकि, अस्पताल परिसर में कुछ कमरों पर पुराने कर्मचारियों ने दो दशक से कब्जा कर रखा है । जिसके बाद एसडीएम वरुण चौधरी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों कमरों के ताले तुड़वाकर और वहां रखे सामान की पूरी सूची व वी वीडियोग्राफी करवा कर कमरे खाली करवा दिए हैं . साथ ही कमरों की चाभी सीएमएस को सौंप दी गई हैं।
वहीं, सीएमएस डॉ. यतेंद्र सिंह ने कहा कि अब इन कमरों का उपयोग अस्पताल के हित में किया जा सकता है. जल्द ही ओपीडी का संचालन किया जाएगा।एसडीएम ने कब्जे वाले चारों कमरों के ताले तुड़वाकर चाबियां सीएमएस को सौंप दी हैं।सीएमएस डॉ. यतेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है, जिसके चलते यहां ओपीडी नहीं चल रही है

