देहरादून,

सर्द हवाएं धीरे-धीरे करीब आ रही हैं।  वहीं अमेजन फैशन की बहुप्रतीक्षित वॉर्डरोब रिफ्रेश सेल अपने 13वें संस्करण के साथ वापस आ गई है। इस सेल के साथ आप अपनी वॉर्डरोब को एक बार फिर से रिफ्रेश कर सकते हैं। यह सेल 8 दिसंबर से 13 दिसंबर के बीच आयोजित की जा रही है। इस छह दिवसीय शॉपिंग फेस्टिवल में टॉप इंटरनेशनल और घरेलू फैशन ब्रांडों की एक विस्तृत श्रृंखला पर अनूठी डील्स और ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इन ब्रांड में वैन ह्यूसेन, लिवाइज, वेरो मोडा, एडिडास, प्यूमा, फॉसिल, टाइटन, अमेरिकन टूरिस्टर, मोकोबारा,  जेनेमी, लैक्मे, लोरियल पेरिस, फॉरेस्ट एसेंशियल्स, द बॉडी शॉप आदि शामिल हैं।
इस सेल में फैशन के शौकीन ढेरों डील्स के साथ शॉपिंग कर सकते हैं। यहां रात 8 बजे की खास डील्स, न्यूनतम 30ः की छूट के साथ ज्यादा खरीदें ज्यादा बचाएं और 20ः तक की अतिरिक्त छूट, टॉप ब्रांडों की खरीदारी पर मुफ्त उपहार, क्लीयरेंस स्टोर पर न्यूनतम 70ः की छूट शामिल है। वॉर्डरोब रिफ्रेश सेल के साथ, हमने आपके ईयर एंड के सभी उत्सवों को शामिल किया है। सीजन के कुछ खास मौकों के लिए अपनी स्टाइल को बेहतर बना सकते हैं। सौरभ श्रीवास्तव, वाइस प्रेसिडेंट, अमेजन फैशन ने कहा, “हम अमेजन फैशन पर अपनी बहुप्रतीक्षित वॉर्डरोब रिफ्रेश सेल के 13वें संस्करण को पेश करते हुए बेहद रोमांचित हैं। पिछले 12 एडिशन की सफलता के आधार पर, हमने टॉप इंटरनेशनल और घरेलू ब्रांडों का विशाल संग्रह तैयार किया है। हमारा यह संग्रह ग्राहकों की तेजी से बदलती रुचियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। हमारी कोशिश है कि हमारे ग्राहक सबसे स्टाइलिश लुक के लिए अपनी वार्डरोब को नया लुक दे सकें। इस वर्ष का एडिशन टॉप ब्रांडों, तेज डिलीवरी, आसान रिटर्न और आउटफिट बिल्डर्स और स्टाइल स्नैप जैसी आधुनिक तकनीकों के साथ शॉपिंग का शानदार अनुभव पेश करता है। यह सेल ग्राहकों को उनकी पसंद के अनुसार अपने लुक को और भी बेहतरीन बनाने का मौका देती है।