देहरादून,
दुनिया की प्रमुख उपभोक्ता स्वास्थ्य और स्वच्छता कंपनी, रेकिट ने अपने प्रमुख अभियान डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया के तहत भारत में सबसे बड़े स्वच्छता ओलम्पियाड डेटॉल हाईजीन ओलम्पियाड के दूसरे संस्करण के विजेताओं की घोषणा की। जिसमें उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के अठाली स्थित प्राथमिक विद्यालय के छात्र सोमेश पंवार ने स्तर 1 विजेता (कक्षा 1-2) में पहला स्थान प्राप्त किया। ओलम्पियाड का आयोजन बचपन की बीमारियों को रोकने में स्वच्छता की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था। मुंबई में डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया सीजन 10 के लॉन्च अवसर पर 15 ओलम्पियाड विजेताओं को उनके शिक्षकों के साथ सम्मानित किया गया।
डेटॉल हाईजीन ओलम्पियाड 2.0 देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 3 करोड़ से अधिक बच्चों तक सफलतापूर्वक पहुंचा, जिसने भारत के सबसे दूरदराज के इलाकों में भी बच्चों को हाथ धोने की जरूरत के बारे में आवश्यक ज्ञान और सर्वोत्तम प्रथाओं के साथ सशक्त बनाया। 2500 गुरुकुल और अन्य धार्मिक शिक्षा स्कूलों के छात्रों ने भी इसमें भाग लिया, विभिन्न वर्ग के प्रतिभागियों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा के प्रश्नपत्र को संस्कृत भाषा में भी उपलब्ध कराया गया था। परीक्षा को 6 से 16 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए पांच स्तरों में विभाजित किया गया था, जिसमें स्वास्थ्य और स्वच्छता पर बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शामिल थे। कक्षा 1 और 2 के छात्र स्तर एक की परीक्षा में शामिल हुए, स्तर 2 की परीक्षा कक्षा 3 और 4 के छात्रों के लिए थी, स्तर 3 की परीक्षा कक्षा 5 और 6 के लिए, स्तर 4 की परीक्षा कक्षा 7 और 8 के लिए और स्तर 5 की परीक्षा कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए थी। देशभर में कुल 15 छात्रों (प्रत्येक स्तर में तीन) को नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, पहले स्थान पर आने वाले विजेता को 50,000 रुपए, दूसरे विजेता को 35,000 रुपए और तीसरे विजेता को 15,000 रुपए प्रदान किए गए।


Recent Comments