देहरादून

परिसंपत्ति के पुनर्निर्माण का कार्य करने वाली भारत की एक प्रमुख कंपनी, आर्सिल ने घोषणा की कि उसने दिसंबर 2023 में पूरे भारत में तीन चरणों में लगभग 7000 डेस्किट वितरण अभियान के लिए दो गैर-सरकारी संस्थानों को संबद्ध किया है। इस अभियान का उद्देश्य 5 शहरों – फरीदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, भुवनेश्वर और कोलकाता के आसपास के क्षेत्रों के प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को लाभ पहुँचाना है और यह कार्य स्थानीय एन.जी.ओ.-रोशिनी फाउंडेशन (फरीदाबाद) और सांतवना ट्रस्ट (अन्य 4 शहर) के माध्यम से किया जायेगा। पहले चरण में, 6 और 7 दिसंबर 2023 को फरीदाबाद और दिल्ली की सीमा के आस-पास के छह सरकारी स्कूलों के लगभग 3000 प्राथमिक विद्यार्थियों को लाभ होगा। यह संयुक्त प्रयास गरीब तबके के विद्यार्थियों को आवश्यक अध्ययन आधारभूत सुविधायें प्रदान करने पर केंद्रित रहेगा, जो कि उनकी शिक्षा में एक प्रभावशाली सफर की शुरुआत है।
 इस मौके पर आर्सिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक, पल्लव महापात्र ने कहा, “आर्सिल में, हम जीवन को परिवर्तित करने के लिए शिक्षा की शक्ति में विश्वास करते हैं, और इन स्थानीय गैर-सरकारी संस्थानों के साथ यह साझेदारी, जिन समुदायों की हम सेवा करते हैं उनमें सार्थक प्रभाव डालने की हमारी प्रतिबद्धता के साथ पूर्णतः मेल खाती है। समुदाय के कल्याण में सक्रिय रूप से योगदान देकर, आर्सिल अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है और हमारे समाज के गरीब से गरीब लोगों के लिए शिक्षा को और अधिक सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल कर रहा है।