देहरादून,
महिंद्रा ग्रुप की सहायक कंपनी, महिंद्राज ट्रक एंड बस डिवीजन (एमटीबीडी), और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट डिवीजन (एमसीई) ने नवाचार और विश्वसनीयता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए, एक्सकॉन 2023 में अपनी नवीनतम पेशकश लॉन्च की। नया इंडिया का नया टिपर महिंद्रा ब्लेजो एक्स एम-ड्युरा और विनिर्माण उपकरणों की नई सीईवी5 रेंज, उद्योग के नवीनतम मानकों के अनुरूप उन्नत फीचर्स एवं अनुपालन प्रदान करते हुए अपनी-अपनी श्रेणियों में मानकों को नए सिरे से प्रभावित करने के लिए तैयार है।
बेंगलुरू अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र (बीआईईसी) में एमटीबी स्टॉल ओडी67 पर, महिंद्रा की रोडमास्टर और अर्थमास्टर जैसे बीएसवी निर्माण उपकरणों की पूरी श्रृंखला, साथ ही ब्लेजो एक्स एम-ड्युरा 35 टिपर, ब्लेजो एक्स 28 ट्रांजिट मिक्सर, फ्यूरियो जैसी व्यापक ट्रक रेंज 6केएल के साथ 10 फ्यूल बाउसर और लोडकिंग ऑप्टिमो टिपर डिस्प्ले पर थे। महिंद्रा ने लोडिंग और ढुलाई क्षमता वाली नई कंसेप्ट-लिफ्टमास्टर कॉम्पैक्ट क्रेन को भी प्रदर्शित किया, जिसका उद्देश्य निर्माण आवश्यकताओं के लिए बहुपयोगी समाधान प्रदान करना है।

