देहरादून,

रियलमी ने आज अपनी चैंपियन सीरीज के पहले 5जी स्मार्टफोन, रियलमी सी67 5जी के लॉन्च की घोषणा की। रियलमी सी67 5जी में 5जी कनेक्टिविटी के साथ शानदार कैमरा, फास्ट चार्जिंग, शक्तिशाली बैटरी, आकर्षक डिजाईन, बेहतरीन 5जी चिपसेट और मल्टीटास्किंग एवं बड़ी स्टोरेज क्षमता के लिए विशाल रैम है, जिसके कारण यह 5जी चार्जिंग चैंपियन है।
रियलमी सी67 5जी का उद्देश्य युवाओं को बेहतरीन मूल्य में उत्पाद का शानदार अनुभव प्रदान करना है। सी67 5जी में 50 मेगापिक्सल का एआई कैमरा है, जिसके द्वारा यूजर्स बेहतरीन फोटोग्राफी कर अपनी रचनात्मकता दिखा सकते हैं। यूजर्स सर्वश्रेष्ठ क्वालिटी में ये पिक्चर देख सकें, इसके लिए सी67 5जी में एफएचडी डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज का अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले और 91.4 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात दिया गया है, जो बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाईन किया गया है। इसमें एक बेहतर विजन डिजाईन में मिनी कैप्सूल 2.0 भी दिया गया है।