धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार सहित अनेक जनप्रतिनिधियों द्वारा रिबन काटकर किया विधिवत उद्घाटन

गरखेत।

टिहरी जनपद के विकासखंड जौनपुर के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज गरखेत के प्रांगण में जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास मंच गरखेत द्वारा तीन दिवसीय 25 वां विशाल खेलकूद एवं सांस्कृक्तिक सांस्कृतिक समारोह का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार, जोष्ट प्रमुख सरदार सिंह कण्डारी द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस दौरान स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट कर, व झण्डा रोहण, स्वागत गीत सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिसमें दर्शकों ने जमकर सराहना की। खेलकूद प्रतियोगिताओं में कबड्डी जूनियर का प्रथम मैच राजकीय इंटर कॉलेज गरखेत व खरसोन के बीच खेला गया जिसमें खरसोन की टीम विजई रही। इस दौरान मुख्य अतिथि धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जौनपुर में खेल व मेलों का काफी प्रचलन है जिसमें इस प्रकार के खेलकूद एवं सांस्कृक्तिक कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर होता रहता है।

इस कार्यक्रमों से सिर्फ मनोरंजन को नहीं बल्कि क्षेत्र को छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का भी मौका मिलता है। तीन दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी गांव वाइज, वॉलीबॉल ग्राम पंचायत वाइज, रस्सा कसी ग्राम पंचायत वाइज, बालिका कबड्डी ओपन, कबड्डी जूनियर, दौड़ ओपन मैराथन 1500 मीटर, सामान्य ज्ञान, आदि प्रतियोगिताओं को संपन्न करवाया जाएगा। इसके साथ-साथ रात्रि संध्या में अनेक कलाकारों द्वारा जमकर प्रस्तुति दी जाएगी। जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास मंच गरखेत समिति के अध्यक्ष सुरेश पंवार ने खेल प्रेमियों के साथ-साथ सभी सामाजिक, राजनीति कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण पुरुष व महिलाओं से इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आमंत्रित किया है। इस मौके पर ग्राम पंचायत ठाल के प्रधान हरिदास, प्रधान प्रतिनिधि द्वारगढ़ अमित पंवार, प्रधान कविता देवी, प्रधान सरोज देवी, प्रधान सुनीता पंवार, आदि जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जनानंद बिजल्वाण, कन्हैया राणा, सूर्य पंवार, हरदेव कुमाई, मिजान सिंह, प्रीतम पॉटू समिति के उपाध्यक्ष राकेश राक, अनिल रावत, सचिव सुनील भंडारी, क्रीड़ा अध्यक्ष गुरवीर सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह चौहान, नवनीत बिजल्वाण, संचालक दिनेश रावत, दीपचंद सजवाण, नरेश पंवार, नीरज सजवाण आदि के साथ- साथ समिति के सदस्य विद्यालय के शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।