ख़बर देहरादून से है जहाँ देह व्यापार में लिप्त विदेशी महिला सहित 7 लोग अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने जाखन के शिखा गेस्ट हाउस से सभी आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।आरोपी सकोका कॉम साइट से वेश्यावृत्ति का काला कारोबार चला रहे थे। मामले में पुलिस ने 04 पुरुष व 3 महिलाओं को अरेस्ट किया है। जानकारी देते हुए देहरादून एसएसपी योगेन्द्र सिंह रावत ने बताया की एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट और एसओजी ने देहव्यापार का खुलासा किया है, वहीं देहव्यापार के इस काले कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल है, इसका पता लगाने का प्रयास पुलिस लगातार कर रही है। मामले में संलिप्त और आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किये जायेंगे। राजधानी पुलिस मामले में छानबीन कर रही है जिससे गिरोह के कई और नाम सामने आने की उम्मीद है।