मसूरी में अपने परिवार के साथ घूमने आये रुड़की के भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा मसूरी माल रोड में देर शाम को पुलिस अधिकारी नीरज कठैत द्वारा बिना मास्क घूमने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन ना करने पर टोका गया तो प्रदीप बत्रा और उनकी लड़कियों को गुस्सा आ गया, जिस पर दरोगा द्वारा उनका चालान किया गया I वहीं चालान पेपर ना पकड़कर प्रदीप बत्रा द्वारा 500 रूपये दरोगा को फेंक कर दिए गए जिस पर दरोगा का गुस्सा आ गया और उन्होंने प्रदीप बत्रा से अपनी हद में रहने को कहा I प्रदीप बत्रा के पुत्र भी दरोगा से उलझ पड़ेI इसके बाद प्रदीप बत्रा ने अपने पुत्र को खींचकर आगे चले गएI वहीं उन्होंने दरोगा को कहा कि चालान होटल में भेज देनाI ये बता दें की प्रदेश में कोरोना संक्रमण को समाप्त करने को लेकर भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा कोविड के नियमों का सभी को पालन करने के निर्देश दिये गए है जिसको लेकर पुलिस द्वारा लगातार नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करती रही हैI परन्तु भाजपा विधायक के हनक से तो साफ है कि विधायक को नियमों से कुछ लेना देना ही नहीं हैI वहीं विधायक की पुलिस से हो रही झड़प का विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैI पुलिस SI नीरज कठैत ने कहा कि शाम के समय वह मालरोड में चैकिंग कर रहे थे तभी विधायक प्रदीप बत्रा अपने परिवार के साथ बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए घूम रहे थे तो उनके द्वारा उनको रोका गया व चालान की बात की गई तो विधायक ने उनके साथ अभद्रता की I