आप प्रदेश प्रभारी और आप के वरिष्ठ नेता कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रुद्रप्रयाग के जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने आप पार्टी का दामन थाम लिया। उन्हें कर्नल कोठियाल ने पार्टी की टोपी पहनाते हुए और माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौके पर आप प्रभारी ने कहा कि, प्रदेश में आप पार्टी का जनाधार लगातार बढ रहा है। और युवाओं का रुझान भी पार्टी की तरफ ज्यादा है,जिसके चलते जहां कुछ दिनों पहले कई छात्र संगठनों से जुडे छात्रों ने पार्टी का दामन थामा तो अब, युवा और कर्मठ नेता सुमन्त तिवारी ने भी कांग्रेस पार्टी छोडकर ,आप पार्टी का दामन थाम लिया है।
आप प्रभारी ने कहा कि, आप पार्टी प्रदेश में 2022 के चुनावों में एक मजबूत विकल्प के रुप में सामने आएगी। उन्होंने आगे कहा कि, आप पार्टी में सब का स्वागत है ,लेकिन इसके साथ ही आप पार्टी थ्री सी के फार्मुले पर हमेशा कायम रहती है। पार्टी में उसे कभी भी स्वीकार नहीं किया जाएगा जो कम्युनिस्ट,क्रिमिनल और करप्ट हों। उन्होंने आगे कहा कि, समाज के अलग अलग वर्गों से जुडे सभी अच्छे लोगों का वो पार्टी में स्वागत करते हैं ,जिनके साथ मिलकर आप पार्टी इस प्रदेश का नवनिर्माण करेगी।प्रभारी ने आगे बताया कि अपने पहले दिए गए विधायकों और एक मंत्री के पार्टी में शामिल होने के बयान पर वो अब भी कायम हैं। उन्होंने कहा कि कुछ कारणों की वजह से अन्य पार्टियों के विधायक और एक कैबिनेट मंत्री पार्टी ज्वाईन नहीं कर पाए ,लेकिन अगस्त माह के अंत तक उन सभी के आप पार्टी में आने की पूर्ण संभावनाएं हैं, और यह संख्या पहले से और भी ज्यादा हो सकती है।