हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर में भीषण आग का तांडव होने के बाद जबरदस्त हड़कंप मच गया दरअसल तीर्थ नगरी हरिद्वार से सटी ज्वालापुर उपनगरी के कोतवाली क्षेत्र के एक मेहतान नामक मोहल्ला में एक गोदाम स्थित है, जहां आग ने अपना जमकर तांडव मचाया। आग का विकराल रूप कुछ ऐसा था कि आग के कारण गोदाम में रखा हुआ सारा का सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया। वहीं आसपास के लोग जब इकट्ठा हुए तो आग के भयानक रूप को देखकर किसी ने इतनी भी जहमत नहीं उठाई कि आग पर काबू पाने के लिए व्यक्तिगत रूप से उसे पानी के जरिए बुझाने का प्रयास किया जा सके। आग लगने के कारणों का फिलहाल अभी तक पता नहीं चल पाया है। मगर आग बुझाने की जद्दोजहद लगातार जारी है। वहीं सूचना के जरिए दमकल विभाग की अनगिनत गाड़ियां भी मौके पर पहुंच चुकी हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल लाखों का सामान जलकर खाक हो चुका है। हालांकि गनीमत यह भी रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है। मगर सबसे बड़ा खतरा इस कारण जताया जा रहा है क्योंकि आग लगने वाली जगह रिहायशी इलाके से सटी हुई है। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं।
तीर्थनगरी के रिहायशी इलाके में आग के तांडव से लाखों का सामान स्वाहा

