चार बच्चों की मां के इश्क में एक युवक ऐसा फंसा कि हत्या करने के जघन्य अपराध तक की वारदात को अंजाम देने से भी नहीं चूका और उसके प्यार के बीच में आने वाले पति के बडे भाई को मौत के घाट उतार दिया। इश्क की खूनी दास्तान लिखने वाला ये मामला काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र का है जहां विवाहिता से इश्क लड़ा बैठे एक युवक ने अपने प्यार को पाने की चाह में अपने हाथ खून से रंग दिये।
प्यार अंधा होता है मगर क्या इतना अंधा कि खून से इश्क की इबारत लिख दी और नतीजा जेल की कोठरी। कुंडा थाना क्षेत्र में एक युवक चार बच्चों की मां के साथ इश्क लड़ा बैठा। धीरे धीरे इश्क परवान चढने लगा और दोनों ही एक दूसरे से कसमे वादे निभाने लगे लेकिन लॉकडाउन में मजबूर ये दोनों प्रेमी छटपटाने लगे। सिर्फ फोन पर ही एक दुसरे से सम्पर्क में थे।तभी दोनों ने मिलकर घर से भागने की प्लानिंग कर ली। दोनों घर से भाग भी गये थे लेकिन मुरादाबाद में पकडे जाने पर दोनों वापस लौट आये।लौटने के बाद परिवार में हुई जिल्लत और मारपीट महिला बर्दाश्त नहीं कर पाई और बदला लेने के लिए प्रेमी को उकसा बैठी। दरअसल महिला के पति का बडा भाई दोनों के इश्क में बाधा डाल रहा था, तो प्रेमी का सहारा लेकर महिला ने पति के बडे भाई की हत्या की साजिश रच डाली और अपने प्यार की चाह में रास्ते के कांटे को हटाने के लिए प्रेमी के हाथ खून से रंग दिये। वहीं घटना के बाद परिजनों ने थाने में महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर हत्या की आशंका जतायी थी। जिसपर पुलिस ने जांच में इस बात की पुष्टि करते हुए दोनों प्रेमियों को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है।
प्रेम प्रसंग में हत्या

