लक्सर , PAHAAD NEWS TEAM

पहाड़ों में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से बाणगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है. इससे लक्सर में नदी का पानी ओवरफ्लो होने से बालावाली रोड पर जलभराव हो गया। पुलिस चौकी बालावाली व बिजनौर के राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बालावाली रोड पर जल निकासी नहीं होने के कारण जलभराव हुआ है।

कलसिया रोड पर भी हुआ जलभराव

खानपुर के कलसिया मार्ग पर मुख्य मार्ग के सामने सड़क पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. यहां सड़क का मेंटेनेंस नहीं होने से बरसात के दिनों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं तहसील प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है कि पानी अधिक होने के कारण लोग अपनी जान जोखिम में डालकर यातायात ना करें .

रविवार को टूटा बाणगंगा का तटबंध

उत्तराखंड में लगातार तीन दिनों से पहाड़ों पर हो रही बारिश से सभी नदियां उफान पर हैं. रविवार को बाणगंगा का 20 मीटर लंबा तटबंध टूट गया, जिससे कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए। सभी को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।