उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज हरिद्वार दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री सब से पहले शांतिकुंज में पहुँचे जहाँ गायत्री परिवार के साथ दीप प्रज्वलित कर वर्चुअल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अंग वस्त्र उढा कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी के साथ अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित स्वर्ण जयन्ती वर्ष कार्यकम में प्रतिभाग करने के बाद भूपतवाला स्थित भूमानंद आश्रम में पहुंचकर साधु संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मीडिया से रूबरू नहीं हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज सबसे पहले शांतिकुंज के 50 वर्ष पूर्ण होने एवं डाक टिकट अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे, जिसके बाद भूमानंद आश्रम में उन्होंने शंकरं शंकराचार्य ,अनन्तश्री विभूषित,स्वामी अच्युतानन्द तीर्थ महाराज से आशीर्वाद लेकर शिष्टाचार भेंट वार्ता की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्य सरकार के द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुए योजनाएं बनाई गई हैं, उससे आज उत्तराखंड राज्य में कोरोना समाप्ति की ओर है। आने वाले कुछ ही समय में कोरोना जैसी महामारी पूर्ण तरह से उत्तराखंड राज्य से खत्म हो जाएगी, जोकि राज्य सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है।
मुख्यमंत्री का हरिद्वार दौरा , कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

