हल्द्वानी , PAHAAD NEWS TEAM

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जहां लोग साफ-सुथरी जगहों पर योग कर अपने मन और दिमाग को ठीक करने में लगे हैं, वहीं हल्द्वानी में कुछ लोगों ने लाखों टन कूड़े के ढेर पर योग किया .

हल्द्वानी के गौलापार स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में पिछले कई सालों से हर दिन कई शहरों का कूड़ा फेंका जा रहा है | इस कारण यहां कूड़े का ढेर लगा रहता है। जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

इस कूड़े के ढेर से निकलने वाली दुर्गंध और गर्मियों में लगने वाली आग के चलते इंदिरा नगर के कई इलाकों में भारी प्रदूषण फैलता है. जिससे लोगों को कई प्रकार की बीमारी होने का भी डर बना हुआ है । ऐसे में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर स्थानीय लोगों ने कूड़े के ढेर पर योग कर सरकार और सरकारी तंत्र को आईना दिखाने का काम किया है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जिस जगह पर कूड़े का ढेर है वहां पर खाली मैदान हुआ करता था । जिसमें बच्चे खेलते थे। लेकिन नगर निगम और राज्य सरकार ने इस मैदान में एक बड़ा ट्रेंचिंग ग्राउंड बनाया है. जहां रोजाना लाखों टन कचरा और गंदगी फेंकी जाती है। जिससे लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है।

लोगों का कहना है कि कोरोना के कारण लोगों को सांस लेने में उतनी दिक्कत नहीं होगी, जितनी वनभूलपुरा इंदिरा नगर के लोगों को ट्रंचिंग ग्राउंड की गंदगी से निकलने वाले बदबू की वजह से हो रही है. ऐसे में सरकारी सिस्टम के खिलाफ स्थानीय लोगों ने आज मिलकर कूड़े के ढेर पर योग किया . ताकि सरकार को यह संदेश दिया जा सके कि सिर्फ योग करने से कुछ नहीं होता, आसपास के वातावरण को भी अच्छा करना पड़ता है।