कैम्पटी।

टिहरी जनपद के विकासखंड जौनपुर के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज कैम्पटी कीछात्रा कु० पल्लवी का राष्ट्रीय कबड्डी – टीम में चयन हुवा है, जो कि – दिनांक 24 से 26 जनवरी 2024 = को कर्नाटक के नागमंगलम में आयोजित सीनियर बालिका – कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड की टीम से प्रदर्शन करेगी। – राजकीय इंटर कॉलेज कैम्पटी की छात्रा पल्लवी का राष्टीय कबड्डी टीम में चयन होने पर विद्यालय परिवार – सहित क्षेत्र में खुशी की लहर है। – विद्यालय के खेल व्यायाम – अध्यापक विनोद नेगी ने बताया कि विद्यालय की छात्रा कु० पल्लवी द्वारा सर्वप्रथम जौनपुर ब्लॉक स्तर – प्रतियोगिता नैनबाग में पश्चात – जनपद स्तरीय प्रतियोगिता कीर्तिनगर व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रुद्रप्रयाग में भाग लिया था जिसमें सभी जगह पर सीनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने पर 24 से 26 जनवरी 2024 को कर्नाटक के नागमंगलम में आयोजित होने वाली सीनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड की टीम से राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य पीपी पुरोहित ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि विद्यालय की छात्रा कुमारी पल्लवी का राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी की टीम में चयन होने पर बालिका के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं साथ ही उम्मीद करते हैं कि छात्रा उत्तराखण्ड की टीम से सीनियर बालिका कबड्डी में विद्यालय के नाम अवश्य रोशन करेगी।