हल्द्वानी , PAHAAD NEWS TEAM
लालकुआं कोतवाली पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा से दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। बताया जा रहा है कि अमन उर्फ अरशद मिर्जा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की दरगाह शरीफ का रहने वाला है. जो हाथीखाना में किराए के मकान में रहता था।
आपको बता दें कि 30 अप्रैल को आरोपी ने पास में ही रहने वाली युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था . जिसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया था। लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हो गया।
इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगह छापेमारी की, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया. मंगलवार को आरोपी नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को भारत-नेपाल सीमा मोतीपुर बहराइच से गिरफ्तार कर लिया. वहीं इस मामले में सब-इंस्पेक्टर मुनव्वर हुसैन ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है.

