मंगलौंर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दो मासूम बच्चे मौत के आगोश में समा गए। बच्चों की मौत के बाद मानों चारों ओर कोहराम मच गया। दरअसल दो मासूम बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए खेलते-खेलते पानी से भरे गहरे गड्ढे में कूद पड़े। पास बैठी महिला ने शोर मचाया तो लोग इकठ्ठा हो गए, लेकिन जब तक बच्चों को पानी से भरे गढ्ढे से निकाला गया, तब तक दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे ने सबको निचोड़ कर रख दिया। परिवार में मातम छाया हुआ है। आपको बता दें कि रुड़की के मंगलौंर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा लंढौरा में रहने वाले दो मासूम बच्चे मौत का शिकार हो गए। दरअसल दोनों बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए जैसे ही पानी से भरे गढ्ढे में कूदे तभी वह गहरे पानी से भरे गढ्ढे में समा गए। पूरा माजरा पास बैठी महिला देख रही थी तभी महिला ने शोर मचा दिया। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए और बच्चों को पानी से भरे गढ्ढे से निकालने का प्रयास किया। लेकिन जब तक बच्चो को निकाला गया तब तक दोनों बच्चो की मौत हो चुकी थी। बच्चो की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
वहीं मंगलौर कोतवाली प्रभारी यशपाल बिष्ट ने बताया कि दोनों मृतक मासूम रिश्ते में चाचा-भतीजे थे जिनमें से चाचा की उम्र करीब 14 वर्ष और भतीजे की उम्र 11 वर्ष बताई गई है। वहीं पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस को कोई कानूनी कार्यवाही ना करने के सम्बंध में एक पत्र दिया है।