ग्राम काण्डी : उपेंद्र सिंह रावत

कौन है “रामप्रेम” आइये जानते है, ग्राम काण्डी मल्ली, पट्टी सिलवाड़, जौनपुर, टिहरी गढ़वाल, के रहने वाले दो लोग एक का नाम “राम सिंह” और दूसरे का नाम “प्रेम सिंह” इस लिए में इनको आज “रामप्रेम” नाम दे रहा हु, वैसे भी इस समय पूरा देश रामय है और दूसरे ओर हमारे “रामप्रेम” भी चर्चा में है वो इसलिए पीछले 31 जनवरी को ये दोनों उत्तराखंड रोडवेज (उत्तराखंड परिवहन निगम) से सेवानिवृत हुए है।
इन दोनों ने अपने जीवन में बहुत शंघर्ष किया है ओर साथ साथ इन दोनों की दोस्ती भी कमाल की है।

बात गांव से सुरु करते है दोनों ने एक साथ अपना सफर सुरु किया, मज़दूरी से लेकर उत्तराखंड परिवहन में चालक के पद तक। उस समय गांव से कम ही लोग बहार नौकरी के लिए जाते थे। ये दोनों ग्राम कांडी मल्ली से प्रथम व्यक्ति थे जिनकी पहली सरकारी नौकरी लगी थी, मतलब हम ये कह सकते है की गांव से बाहर निकलने का रास्ता इन दोनों ने ही सुरु किया। इन दोनों ने सबसे पहले टिहरी में यमुना निर्माण कंपनी से अपनी सुरुवात की उसके बाद इन्होने प्राइवेट ट्रक चलाये जो की विकास नगर से नौगाव बड़कोट वाले रुट पर चलते थे।

फिर आया साल 1989 जो की इन दोनों की जिंदगी का ट्रंनिंग पॉइंट रहा इस वर्ष इन दोनों का उस समय के उत्तर प्रदेश परिवहन में चालक के पद पर सिलेक्शन हुवा, यही से फिर सुरु होता है एक नया अध्याय, लगभग चौतीस साल की नौकरी के बाद 31 जनवरी 2024
को ये दोनों अपने सर्विस से सेवानिवृत हो जाते है। पहाड़ी इलाको में बस चलाना किसी चलेंगे से कम नही होता है। यैसे में एक निर्विवाद सेवानिवृत होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि से कम नही है।

प्रेम सिंह जो के कई बार रोडवेज कर्मचारी यूनियन के विभिन्न पदों पर भी रहे है और अभी में वो प्रदेश अध्यक्ष के पद पर है। उधर राम सिंह रावत एक सरल स्वभाव के वयक्ति है। वही प्रेम सिंह का झुकाव कर्मचारी राजनीती की ओर थोड़ा ज्यादा रहा है वो अपने दमदार भासणो से सभी को मन्त्रमुघ कर देते है। हमेशा कर्मचारियों के हक़ के लिए लड़ते रहे। दोनों के ऊपर पारिवारिक जिम्मेवारियों का भी दारोमदार था।

आज जब में इनसे बात कर रहा था तो दोने ने अपने शंघर्ष के बारे में विस्तार से बात रहे थे तो बहुत ही आनंद की अनुभूति हो रही थी। इन दोनों के दोस्ती भी कमाल की है गांव से एक साथ निकले उसके बाद जहाँ भी गए वहाँ भी एक साथ रहे, चाहे वो नौकरी हो या घर वो भी सब एक साथ। वैसे रिश्ते में दोनों चाचा – भतीजे है। इन दोनों की खास बात ये रही है की दोनों लोग अपने मूल से जुड़े रहे।