अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में श्यामपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का पुतला फूंका गया। जयेन्द्र रमोला ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के विरुद्ध भ्रष्टाचार के मामले में उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल होने पर उनका पुतला फूंक कर प्रदेश अध्यक्ष व विधायकी से बर्खास्त करने की मांग की गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के विरुद्ध देहरादून निवासी सच्चिदानंद डबराल द्वारा वर्ष 2010 में विधायक निधि द्वारा हरिद्वार में 12 पुस्तकालय बनवाने को लिये डेढ़ करोड़ रुपये विधायक निधि से रिलीज़ किये गए थे। परंतु पुस्तकालयों का कार्य धरातल पर नहीं हुआ, जिस पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दिखता है।