प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य वर्ष 2022 तक प्रत्येक पात्र परिवार को स्वंय का घर उपलब्ध कराना है। इसके अन्तर्गत सरकार द्वारा गरीबों के लिये मकान देने का लक्ष्य है। खबर अल्मोड़ा के विकासखण्ड हवालबाग की है जहाँ 249 परिवारों को चयनित करने के बाद भी मात्र 68 लाभार्थी पाये गए जिसमें 15 लाभर्थियों के आवेदन स्वीकृत किये गए हैं और इनको भी अभी तक धनराशि नहीं मिल पाई है। पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश भाकुनी ने सर्वे पर सवाल उठाते हुए कहा कि सर्वे गलत की गई है। उन्होंने बताया कि जिन लोंगो के मकान जर्जर हैं उनका नाम लिस्ट से नदारद है और जिनकी हालात ठीक है उनके नाम दर्ज किये गए हैं।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा जिन एनजीओ को इसका जिम्मा दिया गया है उनके द्वारा खानापूर्ति की गई है। वहीं, इस मामले में खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि हवालबाग ब्लॉक के अंर्तगत 249 परिवारों को चयनित किया गया था जिसमें से 68 परिवार पात्र पाये गए हैं, जिनमे इस वर्ष 15 परिवार चुने गए हैं जिनके नाम सरकार को भेजे गए गये हैं। धनराशि आने पर लाभार्थियों को वितरित की जाएगी।