देहरादून: भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. उन्होंने राज्य में किसानों की आय बढ़ाने के लिए किये जा रहे प्रभावी प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना की.किसान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक कृषि क्षेत्र की काफी संभावनाएं हैं, इसे प्रदेश में बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय तेजी से बढ़ रही है। विज्ञान आधारित कृषि पर अधिक जोर दिया जा रहा है। प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में प्राकृतिक खेती को भी तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा कृषि एवं बागवानी को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल से श्री राजेन्द्र सिंह मलिक, अशोक बालियान, सलवेन्द्र सिंह कलसी,धर्मेन्द्र मलिक एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से कोटक महेंद्रा बैंक के उच्चाधिकारियों ने मुलाकात की