मसूरी. नगर पालिका परिषद् के सभागार में आयोजित बैठक में आजादी का अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत 9 से 20 अगस्त तक होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी गयी. जिसमें हर घर तिरंगा, वसुधा वंदन वाटिका, व शिला फलकम की स्थापना आदि कार्यक्रम किए जाएंगे।

नगर पालिका सभागार में आयोजित अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा देश अभियान के लिए नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी राजेश नैथानी को नोडल अधिकारी बनाया गया है, उन्होंने कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए टीमों का गठन किया है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पर्यटन स्थल मसूरी झील पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसके तहत प्रस्तावित वसुधा वंदन वाटिका, शिला फलकम की स्थापना की जायेगी व वीरों का वंदन आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सभी कार्यक्रम नोडल अधिकारी नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी की देखरेख में संचालित किये जायेंगे।

9 अगस्त से 15 अगस्त तक दैनिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे तथा 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करने का अभियान चलाया जायेगा।

नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी राजेश नैथानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम 9 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें मसूरी झील पर शिला फलकम स्थापित किया जाएगा. जिसमें शहीदों की पूरी जानकारी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश लिखा होगा.उन्होंने बताया कि इस दौरान 75 पौधे भी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही 13 से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा. जिसमें सभी पार्षदों को अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है. 15 अगस्त को मिट्टी का कलश नगर निगम देहरादून में जमा किया जाएगा।

बैठक में अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, राजवीर सिंह चौहान, सभासद प्रताप पंवार, मनीषा खरोला, जसबीर कौर, आरती अग्रवाल, सुरेश थपलियाल, जशोदा शर्मा, दर्शन सिंह रावत, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 आभाष सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, कर अधीक्षक विनय प्रताप सिंह, विनोद थपलियाल, कीन संस्था से अशोक कुमार, जितेंद्र रावत एवं समस्त टीम, हिलदारी से अरविंद शुक्ला एवं उनकी टीम एवं नेशनल मिशन ऑन हिमालयन स्ट्डीज की पूरी टीम ने प्रतिभाग किया।

दिल्ली से मसूरी घूमने आए एक युवक की जॉर्ज एवरेस्ट पर पत्थर से पैर फिसलने से मौके पर ही मृत्यु हो गई