देहरादून: उत्तरकाशी के जिला पंचायत अध्यक्ष पर शासन में अपर सचिव ओमकार सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं. ओमकार सिंह ने अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी को भी पत्र लिखकर जिला पंचायत अध्यक्ष पर धमकाने और गलत काम कराने का आरोप लगाया है। उधर, इस पत्र के सामने आते ही सचिवालय के कर्मचारियों ने भी मोर्चा खोल दिया है.
अपर सचिव ओमकार सिंह ने अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी को पत्र लिखकर अपने ऊपर मिल रही धमकियों की शिकायत की है। अपर सचिव ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजलवाण की ओर से उन्हें 28 जुलाई को उनके कार्यालय पर धरना देने की धमकी दी गई है। अपर मुख्य सचिव ओंकार सिंह की ओर से अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को लिखे पत्र में कहा गया है कि पंचायती राज मंत्री के आदेश के अनुसार अपर मुख्य अधिकारी उत्तरकाशी मनवर सिंह राणा का स्थानांतरण पंचायती राज निदेशालय ने किया गया था.

अपर सचिव ने अपर मुख्य सचिव गृह को लिखा पत्र : सचिवालय में विकसित हाईटेक पालना सेंटर का उद्घाटन सीएम धामी किया, उद्घाटनमनवर सिंह राणा को एक शिकायत के आधार पर पंचायती राज निदेशालय में संबद्ध किया गया था। इसके अलावा पंचायती राज विभाग में ही आउट सोर्स एजेंसी को जिला पंचायत उत्तरकाशी में कनिष्ठ अभियंता के रिक्त पद के सापेक्ष निदेशालय के अधिकारियों की तरफ से प्रेषित पत्र भेजा गया और इस क्रम में एजेंसी की तरफ से भी इस पद के लिए नाम की संस्तुति की गई. जाहिर है कि अपर सचिव यह बताना चाहते हैं कि उक्त अधिकारी को हटाए जाने और आउट रोड पर किसी व्यक्ति को रखे जाने में उनका कोई योगदान नहीं है. इसके बावजूद उन्हें धरना देने की धमकी दी जा रही है.
ओंकार सिंह सचिवालय सेवा के कर्मचारी हैं और लंबे समय से गोपनीय विभाग देख रहे हैं. अपर सचिव ने पत्र में लिखा है कि उन्हें फोन पर धमकी दी गई और तब से वह मानसिक रूप से परेशान हैं. ऐसे में अगर उन्हें कोई नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी जिला पंचायत अध्यक्ष की होगी. वहीं, इस पत्र के सामने आते ही सचिवालय के कर्मचारियों ने भी मोर्चा खोल दिया है.इस संबंध में सचिवालय संघ के अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे दीपक जोशी ने कहा है कि वह पुलिस महानिदेशक से मिलेंगे और जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
अमर शहीद मनोज राणा की 10वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित करते मंत्री गणेश जोशी।


Recent Comments