देहरादून : भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक गांधी पार्क में सर्वदलीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें कांग्रेस पार्टी समेत प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिरकत की।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गणेश गोदियाल सहित वामदलों के प्रतिनिधि धरने पर बैठे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं की सुरक्षा बेहद लचर है. बेरोजगारी बढ़ रही है।
केंद्र और राज्य सरकारें महंगाई पर लगाम लगाने में विफल रही हैं। धरना स्थल पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, सूर्यकांत धस्माना आदि भी मौजूद रहे। दोपहर दो बजे धरना कार्यक्रम के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शकरन माहरा की मौजूदगी में राजपुर रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सक कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे.


Recent Comments