रूद्रपुर,
इस वर्ष बैंकॉक में आयोजित होने वाले मास्टर्स विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में एमेनिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक एवं वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी सुभाष अरोड़ा का मास्टर भारतीय फुटबॉल टीम में चयन हुआ है। टूर्नामेंट में विश्व की सोलह टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जिनमें कोलंबिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, नेपाल, फिलिपींस, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड, टीम मोर, वियतनाम, अमेरिका शामिल हैं। अरोड़ा ने बताया कि यह वर्ल्ड कप थाईलैंड में उठाई थाने में 11 दिसंबर तक खेला जाना है। जून में एशिया कप मास्टर फुटबॉल टूर्नामेंट क्योंकि जकार्ता में खेला गया था उसमें वह भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। साथ ही अपने खेल से लोहा मनवा चुके हैं। 63 वर्षीय सुभाष अरोड़ा इस उम्र में सक्रिय फुटबॉल खेल युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उत्तराखंड फुटबॉल को सुभाष अरोड़ा ने अपने अथक प्रयासों से बुलंदियों पर पहुंचा है। अभी विगत माह में सुब्रतो कप में रनर अप रहकर पूरे भारत में उत्तराखंड का प्रथम लहराया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड को इतिहास में यह अवसर 53 वर्षों के बाद प्राप्त हुआ। इसी कड़ी में अभी कॉर्बेट एफसी फुटबॉल क्लब उत्तराखंड का पहल क्लब है जिसको तीन स्टार रेटिंग पाने का सौभाग्य मिला है। उत्तराखंड के निवासियों के लिए यह गर्व की बात है इतिहास में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को मिलकर आजादी के 70 वर्षों में पहला क्लब है जिसको यह सम्मान मिला है। अभी तक इतिहास में उत्तर प्रदेश के भी किसी क्लब को यह सभा के प्राप्त नहीं हुआ है। भारत में अखिल भारतीय फुटबाल संघ अपने मानको के आधार पर फुटबॉल क्लबो की रेटिंग कर उनको क्रीडिटेशन कर स्टार कैटिगरी प्रदान करता है। अभी तक रिलायंस फाउंडेशन फुटबॉल क्लब मात्र पांच स्टार रेटिंग पर है तथा बेंगलुरु फुटबॉल क्लब, बीएफएस को चार स्टार रेटिंग दी गई है तथा मात्र छह ऐसे भारतीय क्लब हैं जिनकी रेटिंग 3 स्टार है। इनमें से कॉर्बेट एफसी है। 74 क्लब ऐसे हैं, जिनकी रेटिंग दो एवं एक तारा है। उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है भारत के प्रमुख 10 क्लब में चैथे स्थान पर कॉर्बेट एफसी का नाम है। सुभाष अरोड़ा के भारतीय फुटबाल टीम में चयन होने पर सीएम पुष्कर सिंह सिंह धामी, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी देवेंद्र बिष्ट, धीरेंद्र पवार तथा डॉक्टर नागेंद्र शर्मा आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।


Recent Comments