मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा पडियार का महानगर महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करने का काम करेंगी।
महानगर महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बनी पुष्पा पडियार का भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कुलड़ी स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वागत किया. इस मौके पर उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरा करने और पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगी. इसके साथ ही भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।
इस मौके पर पुष्पा पुंडीर, रीता खुल्लर, अनीता सक्सेना, राजेश्वरी नेगी, नमिता कुमाई, प्रभा बर्त्वाल, चंद्रकला सयाना, राधा आनंद, नरेंद्र पडियार, अवतार कुकरेजा, कपिल मलिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.


Recent Comments