Delhi :
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। उनके नाम का प्रस्ताव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने दिया था, जिसे भाजपा ने मंजूरी दे दी है। प्रवेश वर्मा को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।
बुधवार शाम भाजपा विधायक दल की बैठक में इस निर्णय की घोषणा की गई। इस बैठक में पार्टी के दोनों पर्यवेक्षक, रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ ने सभी विधायकों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा करने के बाद मुख्यमंत्री का नाम तय किया।
विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा स्पीकर नियुक्त किया जाएगा।
विधानसभा चुनाव परिणाम के 11 दिन बाद, आज शाम 7 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणा की संभावना थी, जो अब हो चुकी है।
रेखा गुप्ता गुरुवार, 20 फरवरी को दोपहर 12:35 बजे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। दिल्ली के मुख्य सचिव द्वारा भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण का भी उल्लेख है।
सूत्रों के अनुसार, भाजपा दलित, पूर्वांचल और जाट समुदायों का संतुलन साधने की कोशिश कर रही है। पार्टी दो डिप्टी सीएम नियुक्त कर सकती है। कार्यक्रम में लगभग 30,000 मेहमानों के शामिल होने की संभावना है।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से ही चुना जाएगा। बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नामों की घोषणा भी की जा सकती है।


Recent Comments