कोविड-19: मंडाविया ने कोरोना पर सभी स्वास्थ्य मंत्रियों की समीक्षा बैठक की , मॉक ड्रिल 10-11 अप्रैल को कराने के निर्देश
देहरादून : देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. उसी के मद्देनजर आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई. इस दौरान मंडाविया … Continue reading
अभिनेता राजवीर शर्मा के आने वाले म्यूजिक एल्बम ‘अपनी मोहब्बत’ की शूटिंग कंप्लीट
प्रोडक्शन हाउस फिल्म जायेंट कंपनी द्वारा हिंदी म्यूजिक एल्बम ‘अपनी मोहब्बत’ का निर्माण किया जा रहा हैl रिलीज से पहले ही यह गाना फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। इस गाने को भारत सरकार के एक प्रमुख अफसर सौरभ तिवारी (ज्वाइंट सेक्रेटरी, केंद्रीय सचिवालय) ने लिखा है। यह गीत उनकी प्रसिद्ध किताब ‘अनायास ही’ में प्रकाशित है। इस गाने का म्यूजिक बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर रईस ने दिया है और उनके बेटे सैम ने इस गाने में अपनी आवाज दी है। हाल ही में दिल्ली के स्टूडियो पिक्चर डेस्टिनेशन में इस गाने की शूटिंग संपन्न हुईl इस गाने में फिल्म अभिनेता राजवीर शर्मा मुख्य हीरो का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ दिल्ली की युक्ता शर्मा मुख्य अभिनेत्री के रोल में नजर आएंगी। युक्ता शर्मा इस गाने से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। गौरतलब है कि सौरभ तिवारी खुद इस गाने से सिनेमा जगत में बतौर अभिनेता अपनी शुरुआत कर रहे हैं।और उनके साथ पंजाब की अभिनेत्री प्रियंका सारस्वत अहम भूमिका निभा रही हैं। साथ ही भारत सरकार के एक और अफसर … Continue reading
आईपीएल में आज लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग इलेवन
देहरादून : आईपीएल 2023 का दसवां मैच लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भिड़ेंगी। सनराइजर्स हैदराबाद अपना आखिरी मैच हारकर आ रही है, जबकि सुपरजायंट्स अपना आखिरी मैच जीतकर आ … Continue reading
KKR vs RCB: शार्दुल के तूफान से उड़ी RCB, शानदार शुरुआत के बाद फिर चोकर्स साबित हुई, 81 रन से मिली शर्मनाक हार
गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने थीं। यह आईपीएल का 9वां मैच था। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता … Continue reading
बीजेपी स्थापना दिवस के अवसर पर अपने निजी आवास पर झंडा लगाते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
देहरादून 06 अप्रैल। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस के अवसर पर नेशवीला रोड़ स्थित अपने निजी आवास में पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर मंत्री गणेश … Continue reading
भाजपा के स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी- ‘हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि, साम्राज्यवादी मानसिकता वाले लोग करते हैं गरीबों का अपमान’
देहरादून : भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि “साम्राज्यवादी” दिमाग के लोग 2014 से लगातार गरीब, पिछड़े, वंचित वर्ग का अपमान कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) … Continue reading
सलमान खान स्टारर ‘किसी का भाई किसी की जान’ का मोस्ट अवेटेड गाना ‘येंतम्मा’ हुआ रिलीज़
मुंबई : सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म किसी का भाई किसी की जान के चार्टबस्टर गानों ने दर्शकों को जी भर कर एंटरटेन किया है। ऐसे में अब जब फिल्म अपनी रिलीज के करीब बढ़ रही है, तो सुपरस्टार लगातार … Continue reading
ध्वनि भानुशाली बनी यूट्यूब पर सबसे तेजी से 1.5 बिलियन व्यूज पार करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय संगीतकार
मुंबई : टैलेंटेड और खूबसूरत ध्वनि भानुशाली म्यूजिक की दुनिया का वो जाना माना नाम बन चुकी हैं जिन्हें आज हर कोई जानता है। हालांकि उन्हें ये पहचान अपने सुपरहिट गाने वास्ते के साथ मिली है, जो अब तक नए … Continue reading
कैबिनेट ज्वाइंट सेक्रेट्री सौरभ तिवारी के लिखे गाने ‘अपनी मोहब्बत’ की शूटिंग कंप्लीट, अभिनेता राजवीर शर्मा हैं मुख्य भूमिका में
प्रोडक्शन हाउस फिल्म जायेंट कंपनी द्वारा हिंदी म्यूजिक एल्बम ‘अपनी मोहब्बत’ का निर्माण किया जा रहा हैl रिलीज से पहले ही यह गाना फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। इस गाने को भारत सरकार के एक प्रमुख अफसर सौरभ तिवारी (ज्वाइंट सेक्रेटरी, केंद्रीय सचिवालय) ने लिखा है। यह गीत उनकी प्रसिद्ध किताब ‘अनायास ही’ में प्रकाशित है। इस गाने का म्यूजिक बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर रईस ने दिया है और उनके बेटे सैम ने इस गाने में अपनी आवाज दी है। हाल ही में दिल्ली के स्टूडियो पिक्चर डेस्टिनेशन में इस गाने की शूटिंग संपन्न हुईl इस गाने में फिल्म अभिनेता राजवीर शर्मा मुख्य हीरो का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ दिल्ली की युक्ता शर्मा मुख्य अभिनेत्री के रोल में नजर आएंगी। युक्ता शर्मा इस गाने से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। गौरतलब है कि सौरभ तिवारी खुद इस गाने से सिनेमा जगत में बतौर अभिनेता अपनी शुरुआत कर रहे हैं। और उनके साथ पंजाब की अभिनेत्री प्रियंका सारस्वत अहम भूमिका निभा रही हैं। साथ ही भारत सरकार के एक और अफसर सौरव रेय (ज्वाइंट सेक्रेटरी, भारत सरकार) को भी इस गाने में अभिनय का मौका मिला है। इस म्यूजिक एल्बम का निर्देशन अक्षय राही ने किया है और प्रोडक्शन हेड सौरभ तोमर हैं। इस गाने के सह निर्माता हरियाणा के प्रसिद्ध समाजसेवी विकास नोनाच और इंदौर के बिजनेसमैन शिखर वर्मा हैं। अभिनेता राजवीर शर्मा ने बताया कि इस गाने की रिकॉर्डिंग मुंबई में की गई थी और इस की शूटिंग पहले हिमाचल प्रदेश में की जानी थी। परंतु सौरभ तिवारी की व्यस्तता के कारण इस गाने को दिल्ली के ही नजदीक एक स्टूडियो में संपन्न किया गया। राजवीर ने यह भी बताया कि यह गाना उनके दिल के बेहद करीब है क्योंकि इस गाने को सौरभ तिवारी की किताब ‘अनायास ही’ से उन्होने खुद चुना है। इसमें सभी कलाकारों, सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर और साथ ही पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। गाने की जरूरत के अनुसार दिल्ली की युक्ता शर्मा और चंडीगढ़ की प्रियंका को शॉर्ट लिस्ट किया गया और दोनों ने ही अपना किरदार बेहद खूबसूरती से निभाया है जो आपको गाने में दिखाई देगा। गीतकार सौरभ तिवारी ने बताया कि उनके लिए यह गीत सिर्फ गाना नहीं बल्कि सपनों से परे का एहसास है। उन्होंने कहा कि उनकी किताब ‘अनायास ही’ को लिखते वक्त उन्होंने यह सोचा भी नहीं था कि इसमें से किसी कविता पर कभी कोई बॉलीवुड का गाना भी बनेगा। राजवीर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह सब राजवीर शर्मा की वजह से संभव हो पाया है। साथ ही उन्होंने पूरी टीम की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि जल्दी ही यह गाना धूमधाम से रिलीज किया जाएगा और बॉलीवुड एवं देश-विदेश की बड़ी हस्तियां इसकी रिलीज में शामिल होंगी। राजवीर शर्मा का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी जोड़ी भविष्य में भी कई सारे गानों पर काम कर रही है

