अभिनेता राजवीर शर्मा के आने वाले म्यूजिक एल्बम ‘अपनी मोहब्बत’ की शूटिंग कंप्लीट
प्रोडक्शन हाउस फिल्म जायेंट कंपनी द्वारा हिंदी म्यूजिक एल्बम ‘अपनी मोहब्बत’ का निर्माण किया जा रहा हैl रिलीज से पहले ही यह गाना फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। इस गाने को भारत सरकार के एक प्रमुख अफसर सौरभ तिवारी (ज्वाइंट सेक्रेटरी, केंद्रीय सचिवालय) ने लिखा है। यह गीत उनकी प्रसिद्ध किताब ‘अनायास ही’ में प्रकाशित है। इस गाने का म्यूजिक बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर रईस ने दिया है और उनके बेटे सैम ने इस गाने में अपनी आवाज दी है। हाल ही में दिल्ली के स्टूडियो पिक्चर डेस्टिनेशन में इस गाने की शूटिंग संपन्न हुईl इस गाने में फिल्म अभिनेता राजवीर शर्मा मुख्य हीरो का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ दिल्ली की युक्ता शर्मा मुख्य अभिनेत्री के रोल में नजर आएंगी। युक्ता शर्मा इस गाने से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। गौरतलब है कि सौरभ तिवारी खुद इस गाने से सिनेमा जगत में बतौर अभिनेता अपनी शुरुआत कर रहे हैं।और उनके साथ पंजाब की अभिनेत्री प्रियंका सारस्वत अहम भूमिका निभा रही हैं। साथ ही भारत सरकार के एक और अफसर … Continue reading
सलमान खान स्टारर ‘किसी का भाई किसी की जान’ का मोस्ट अवेटेड गाना ‘येंतम्मा’ हुआ रिलीज़
मुंबई : सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म किसी का भाई किसी की जान के चार्टबस्टर गानों ने दर्शकों को जी भर कर एंटरटेन किया है। ऐसे में अब जब फिल्म अपनी रिलीज के करीब बढ़ रही है, तो सुपरस्टार लगातार … Continue reading
ध्वनि भानुशाली बनी यूट्यूब पर सबसे तेजी से 1.5 बिलियन व्यूज पार करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय संगीतकार
मुंबई : टैलेंटेड और खूबसूरत ध्वनि भानुशाली म्यूजिक की दुनिया का वो जाना माना नाम बन चुकी हैं जिन्हें आज हर कोई जानता है। हालांकि उन्हें ये पहचान अपने सुपरहिट गाने वास्ते के साथ मिली है, जो अब तक नए … Continue reading
कैबिनेट ज्वाइंट सेक्रेट्री सौरभ तिवारी के लिखे गाने ‘अपनी मोहब्बत’ की शूटिंग कंप्लीट, अभिनेता राजवीर शर्मा हैं मुख्य भूमिका में
प्रोडक्शन हाउस फिल्म जायेंट कंपनी द्वारा हिंदी म्यूजिक एल्बम ‘अपनी मोहब्बत’ का निर्माण किया जा रहा हैl रिलीज से पहले ही यह गाना फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। इस गाने को भारत सरकार के एक प्रमुख अफसर सौरभ तिवारी (ज्वाइंट सेक्रेटरी, केंद्रीय सचिवालय) ने लिखा है। यह गीत उनकी प्रसिद्ध किताब ‘अनायास ही’ में प्रकाशित है। इस गाने का म्यूजिक बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर रईस ने दिया है और उनके बेटे सैम ने इस गाने में अपनी आवाज दी है। हाल ही में दिल्ली के स्टूडियो पिक्चर डेस्टिनेशन में इस गाने की शूटिंग संपन्न हुईl इस गाने में फिल्म अभिनेता राजवीर शर्मा मुख्य हीरो का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ दिल्ली की युक्ता शर्मा मुख्य अभिनेत्री के रोल में नजर आएंगी। युक्ता शर्मा इस गाने से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। गौरतलब है कि सौरभ तिवारी खुद इस गाने से सिनेमा जगत में बतौर अभिनेता अपनी शुरुआत कर रहे हैं। और उनके साथ पंजाब की अभिनेत्री प्रियंका सारस्वत अहम भूमिका निभा रही हैं। साथ ही भारत सरकार के एक और अफसर सौरव रेय (ज्वाइंट सेक्रेटरी, भारत सरकार) को भी इस गाने में अभिनय का मौका मिला है। इस म्यूजिक एल्बम का निर्देशन अक्षय राही ने किया है और प्रोडक्शन हेड सौरभ तोमर हैं। इस गाने के सह निर्माता हरियाणा के प्रसिद्ध समाजसेवी विकास नोनाच और इंदौर के बिजनेसमैन शिखर वर्मा हैं। अभिनेता राजवीर शर्मा ने बताया कि इस गाने की रिकॉर्डिंग मुंबई में की गई थी और इस की शूटिंग पहले हिमाचल प्रदेश में की जानी थी। परंतु सौरभ तिवारी की व्यस्तता के कारण इस गाने को दिल्ली के ही नजदीक एक स्टूडियो में संपन्न किया गया। राजवीर ने यह भी बताया कि यह गाना उनके दिल के बेहद करीब है क्योंकि इस गाने को सौरभ तिवारी की किताब ‘अनायास ही’ से उन्होने खुद चुना है। इसमें सभी कलाकारों, सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर और साथ ही पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। गाने की जरूरत के अनुसार दिल्ली की युक्ता शर्मा और चंडीगढ़ की प्रियंका को शॉर्ट लिस्ट किया गया और दोनों ने ही अपना किरदार बेहद खूबसूरती से निभाया है जो आपको गाने में दिखाई देगा। गीतकार सौरभ तिवारी ने बताया कि उनके लिए यह गीत सिर्फ गाना नहीं बल्कि सपनों से परे का एहसास है। उन्होंने कहा कि उनकी किताब ‘अनायास ही’ को लिखते वक्त उन्होंने यह सोचा भी नहीं था कि इसमें से किसी कविता पर कभी कोई बॉलीवुड का गाना भी बनेगा। राजवीर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह सब राजवीर शर्मा की वजह से संभव हो पाया है। साथ ही उन्होंने पूरी टीम की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि जल्दी ही यह गाना धूमधाम से रिलीज किया जाएगा और बॉलीवुड एवं देश-विदेश की बड़ी हस्तियां इसकी रिलीज में शामिल होंगी। राजवीर शर्मा का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी जोड़ी भविष्य में भी कई सारे गानों पर काम कर रही है
हार्दिक पंड्या बने टाको बॅल के भारत में अब तक के पहले ब्रैंड एंबेसडर
मुंबई : दुनिया के प्रमुख मैक्सिकन रेस्टोरेंट ब्रैंड टाको बॅल ने क्रिकेट ऑल-राउंडर और युवाओं के बीच लोकप्रिय हार्दिक पंड्या को भारत में अपना अब तक का पहला ब्रैंड एंबेसडर बनाया है। ब्रैंड के साथ हार्दिक के पहले अभियान के … Continue reading
बॉलीवुड में मुफ्त महा आरोग्य शिविर का आयोजन
मुंबई : फ़िल्म और टीवी जगत के कलाकार आये फ्री मेडिकल कैंप में जिसका आयोजन डॉ धर्मेंद्र कुमार ,धीरज कुमार और मनीष वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि शिवाजी राव सावंत, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स होल्डर आरके एचआईवी एड्स रिसर्च … Continue reading
मुंबई के दृश्य को बदलने के लिए तैयार है ‘द एल्टीट्यूड’
मुंबई : इंतज़ार ख़त्म हुआ। द एल्टीट्यूड के लॉन्च की घोषणा करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। पारंपरिक डिज़ाइन की सीमाओं के परे जाकर मुंबई में लक्ज़री लिविंग के नए मानदंड स्थापित करने वाला, परिवर्तक, हाई-राइज़ रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट … Continue reading
पार्ले एग्रो ने ‘स्मूध फ्रूट लस्सी’ की पेशकश की
स्वादिष्ट फलों और दही की अच्छाइयों से बनी यह लस्सी भारत को बेवेरज का एकदम नया अनुभव प्रदान करेगी स्मूध के नेशनल ब्राण्ड एम्बेसेडर वरुण धवन के साथ एक नया कैम्पेन लॉन्च किया मुंबई : पार्ले एग्रो ने अपने डेयरी ब्राण्ड स्मूध के तहत … Continue reading
‘लव की अरेंज मैरिज’ में बेहद प्रतिभाशाली अभिनेताओं की एक ठोस कास्ट है-राज शांडिल्य
मुंबई : इशरत खान द्वारा निर्मित और निर्देशित राज शांडिल्य और विनोद भानुशाली, फिल्म की शूटिंग आज मध्य प्रदेश में शुरू हो रही है। निर्माता विमल लाहोटी और थिंकइंक पिक्चर्ज़ लिमिटेड के साथ जोड़ी राज शांडिल्य – विनोद भानुशाली ने … Continue reading

