बॉलीवुड से मुस्लिम कलाकार करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक गीत भेंट, “भारत का अमृत काल” की रिकॉर्डिंग पूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे कार्यों, देश हित में शुरू की गई उनकी नीतियों की भूरी भूरी प्रशंसा हर ओर हो रही है। अब सिंगर, गीतकार और संगीतकार ने पीएम नरेंद्र मोदी को समर्पित करते हुए एक गीत बनाया है “भारत का अमृत काल”, जिसे शादाब फरीदी ने आवाज़ दी है, जबकि अल्ताफ सय्यद ने इसका संगीत दिया है निर्देशक और गीतकार शहरोज़ सादात ने इसे शब्दों में पिरोया है जो इस खास म्युज़िक वीडियो के निर्देशक भी हैं। खास बात यह है की ये सभी लोग मुस्लिम समाज से आते हैं और पीएम नरेंद्र मोदी के प्रशंसक हैं। मुम्बई के कृष्णा स्टूडियो में इस विशेष गीत की रिकॉर्डिंग के अवसर पर म्युज़िक डायरेक्टर अल्ताफ सय्यद ने कहा कि यह गीत हम तीनों कलाकारों की ओर से पीएम मोदी जी को भेंट है। इस गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की प्रशंसा सुंदर शब्दों में की गई है। जब यह गीत मैंने कम्पोज़ किया तो मुझे लगा कि इस गाने को सिंगर शादाब फरीदी ही बेहतरीन ढंग से गा सकते हैं और वास्तव में इन्होंने गाने को बुलंदी दे दी है।” शादाब फरीदी ने बताया कि यह मेरा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शान में और उन्हें समर्पित इस स्पेशल गीत को मुझे आवाज़ देने का मौका मिला। मोदी जी ने पूरी दुनिया मे हमारे देश का नाम रौशन किया है। अल्ताफ सय्यद ने इस गीत के म्युज़िक में इतनी एनर्जी भर दी है कि गाना वास्तव में एक एंथम बन गया है। ऐसा एंथम अभी तक किसी ने सुना नहीं होगा। गाने में बहुत पॉवर और एनर्जी है। हिंदुस्तान की जनता से मेरी गुजारिश है कि यह गीत जब आए तो इसे भरपूर प्यार दें। मुझे उम्मीद है कि जब आदरणीय नरेंद्र मोदी जी भी यह गीत सुनेंगे तो उन्हें भी पसन्द आने वाला है।” निर्देशक और गीतकार शहरोज़ सादात ने बताया कि निर्माता वेंकट रत्नम का यह आईडिया था कि एक गीत हमें पीएम नरेंद्र मोदी के लिए बनाना चाहिए। इस गाने में एक ब्लॉकबस्टर गीत की तमाम चीजें मौजूद हैं। जब यह गाना आएगा तो सभी सुनने वालों को जोश और ऊर्जा से भर देगा। बहुत जल्द हम इसका ग्रैंड वीडियो शूट करेंगे और फिर इसे रिलीज किया जाएगा। निर्माता वेंकट रत्नम ने बताया कि “भारत का अमृतकाल” आज के इस दौर के बारे में है जब हर तरफ खुशहाली है, आज भारत का अमृत काल चल रहा है। मोदी जी सबका साथ सबका विकास के नारे को आगे लेकर जा रहे हैं। इस गाने में भी हम यही दिखा रहे हैं।
भारतीय किसान संघ रुड़की के पदाधिकारियो ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात, किसानों की समस्याओं से अवगत कराया
देहरादून, 15 जुलाई। कृषि मंत्री गणेश जोशी से शनिवार को भारतीय किसान संघ रुड़की के पदाधिकारियो ने पूर्व राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी के नेतृत्व में मुलाकात की। इस दौरान उन्होने मंत्री गणेश जोशी को अतिवृष्टि के कारण हुई फसलों के नुकसान के … Continue reading
मुख्यमंत्री धामी की मंत्रियों से अपील, अपने जिलों में बचाव अभियान को और प्रभावी बनाएं
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी मंत्रियों से अपने-अपने जिलों में जाने की अपेक्षा की है. विदित है कि इस समय राज्य में लगातार भारी बारिश के कारण … Continue reading
पर्यटन स्थल सैन्दूर में सेब उगाकर बोबी पवार युवाओं के लिए एक आदर्श बन गए।
नैनबाग : एक तरफ जहां आज लोग खेती-किसानी से चिढ़ते जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ युवा अब सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहे हैं. सैन्दूर के रहने वाले बोबी पवार ने भी अपनी मेहनत से खेती … Continue reading
उत्तराखंड: बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम बोले कभी भी हो सकती है दायित्वों की घोषणा
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम बोले राज्य सरकार में जिम्मेदारियों की घोषणा कभी भी हो सकती है. यह पूछे जाने पर कि क्या राज्य सरकार में मंत्रियों का बदलाव या विस्तार होगा, गौतम ने कहा … Continue reading
उत्तराखंड : कांग्रेस अग्निपथ को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाएगी , प्लान तैयार
अगले साल होने वाले संसदीय चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी से काम शुरू कर दिया है. कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा को घेरने के लिए सैन्य भर्ती योजना अग्निपथ को अपना मुख्य चुनावी मैदान बनाने का फैसला किया है। उत्तराखंड … Continue reading
देहरादून रजिस्ट्रार ऑफिस में अभिलेखों से छेड़छाड़, डीएम के निर्देश पर मुकदमा दर्ज
देहरादून: देहरादून जिले के उप निबंधक कार्यालय में फर्जी अभिलेखों और अभिलेखों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. जिलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर एडीएम वित्त ने अभिलेखों की जांच की। जिसके बाद जिलाधिकारी ने एडीएम को कोतवाली में मुकदमा … Continue reading
पीएम मोदी के साथ राष्ट्रपति मैक्रों ने ली सेल्फी, बोले- भारत और फ्रांस की दोस्ती अमर रहे
पेरिस: शुक्रवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सफल द्विपक्षीय वार्ता के बाद सेल्फी के साथ सौहार्दपूर्ण क्षण को कैद किया। भारत और फ्रांस के बीच संबंधों की संपूर्ण श्रृंखला की समीक्षा करने … Continue reading
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ यू०यू०एस०डी०ए० की समीक्षा ली।
देहरादून । शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ यू०यू०एस०डी०ए० (उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी) की समीक्षा ली। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी के तहत बंजारावाला में फेज-1, … Continue reading

