देहरादून : एक दुखद खबर प्रदेश के देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां जौनसार बावर की नवोदित लोक गायिका संजना राज ने आत्महत्या का कदम उठाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है वहीं पूरे उत्तराखंड संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. सूचना मिलने पर पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो मृतक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संजना राज पुत्री भीम सिंह मूल रूप से राज्य के देहरादून जिले के जौनसर बावर क्षेत्र के मलेथा गांव की रहने वाली एक उभरती हुई लोक गायिका थी. आपको बता दें कि जौनसारी बोली के कई गानों को सुरीली आवाज देकर अपनी खास पहचान बनाने वाली संजना फिलहाल देहरादून में किराए के कमरे में रहती थी. वहां से वह संगीत की तैयारी कर रही थी। बताया जाता है कि गुरुवार को संजना ने अचानक आत्मघाती कदम उठा लिया. हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि संजना ने यह कदम क्यों उठाया होगा। पुलिस विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Recent Comments