देहरादून : फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने मुख्यमंत्री धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नाना पाटेकर को पहाड़ी टोपी पहनाई.
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है. फिल्म नीति को और आकर्षक बनाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक फिल्म निर्माता राज्य में आएं। सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए शूटिंग की इजाजत दी जा रही है। शूटिंग के लिए कोई फीस नहीं ली जा रही है। उत्तराखंड राज्य को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के तहत सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य (विशेष उल्लेख) का पुरस्कार मिला है।
फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता फिल्मों की शूटिंग के लिए बहुत अच्छी है और फिल्मांकन के लिए वातावरण भी बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के लोग बहुत अच्छे हैं, यहां के लोगों के व्यवहार में नम्रता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग का उनका अनुभव अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड में अपना घर बनाना चाहते हैं। नाना पाटेकर इन दिनों उत्तराखंड में एक मराठी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।


Recent Comments