देहरादून : प्रख्यात भारतीय गायक, गीतकार, संगीतकार और अभिनेता लकी अली 25 सितंबर को मान एस्टेट, ओल्ड मसूरी रोड, देहरादून में आयोजित होने वाले कासा बकार्डी ऑन टूर के दौरान लाइव परफॉर्म करेंगे। कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए, बकार्डी की वरिष्ठ प्रबंधक समीक्षा उनियाल ने कहा, “हम लकी अली को देहरादून लाने के लिए बहुत उत्सुक हैं क्योंकि शहरवासियों में संगीत और संगीतकारों के लिए एक अलग जुनून है।
कार्यक्रम की घोषणा के अगले ही दिन से स्थानीय लोगों में उत्साह की लहर देखने को मिल रही है। इस आयोजन के लिए हमारी प्रतिक्रिया बिल्कुल उत्कृष्ट रही है, और हम कासा बकार्डी ऑन टूर के हिस्से के रूप में भविष्य में देहरादून में इस तरह के और कार्यक्रमों की मेजबानी करेंगे।

मकसूद महमूद अली, जिन्हें लकी अली के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रसिद्ध भारतीय गायक, गीतकार, संगीतकार और अभिनेता हैं जिन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज दी है। उन्होंने 1990 और 2000 के दशक में शो श्ओ सनमश्, श्एक पल का जीनाश्, श्आ भी जाश्, श्ना तुम जानो ना हमश्, श्कितनी हसीन जिंदगी, और सफरनामा जैसे कई बेहतरीन गाने गाए हैं और देश के सबसे बहुमुखी गायकों में से एक के रूप में प्रमुखता हासिल करी है।
यह शो बकार्डी एक्सपेरिएंसेस द्वारा प्रस्तुत किया गया है और डब्ल्यूएमएस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। इसके हेड्स अप एंटरटेनमेंट, हॉस्पिटैलिटी पार्टनर हयात रीजेंसी देहरादून, और पीआर पार्टनर देहरा टॉकीज हैं।


Recent Comments