देहरादून के आईटी पार्क चौक क्षेत्र में स्थित गुनसोल सीट्स इलाके की एक मिठाई की दुकान में आज तड़के चोरी की घटना सामने आई है। चोर दुकान के पीछे की ओर से रेलिंग तोड़कर रोशनदान के रास्ते अंदर घुसा और काउंटर में रखे लगभग दस हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
बताया जा रहा है कि चोर ने अपने चेहरे पर मास्क पहन रखा था, जिससे उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आईटी पार्क चौक क्षेत्र में पिछले कुछ समय से इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल के सामने ही पुलिस चौकी मौजूद है, इसके बावजूद चोरी हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। अंदेशा जताया जा रहा है कि चोर ने पहले दुकान की रेकी की होगी, क्योंकि वह पीछे के रोशनदान से जिस तरह अंदर घुसा, उससे लगता है कि उसे दुकान के रास्तों की पूरी जानकारी थी।
फिलहाल पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Recent Comments