देहरादून : रेजिड़ेन्टस वेलफेयर एसोसिएशन राजेश्वर नगर फेज वन द्वारा स्वतंत्रता दिवस सामुदायिक केंद्र के प्रागण में मनाया गया। जिसमे राजेश्वर नगर फेज वन के सभी निवासी गण सपरिवार इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए उपस्थित हुए। सब लोगों ने शहीदों को याद किया।

सामुदायिक केंद्र के प्रागण में लोगों का स्वागत सचिव द्वारा 11:00 बजे किया गया। अध्यक्ष आर. पी. शर्मा ने 11:15 बजे ध्वजा रोहण किया था। सामुहिक राष्ट्रीय गान 11:20 पर हुआ था .

रेजीडेन्टस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आर. पी. शर्मा ने बताया कि कैसे हमारे देश भक्तों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर इस स्वतंत्रता को हासिल किया है और हमें सदैव उन देशभक्तों को सम्मान देना चाहिए। और कहा कि हमें स्वतंत्रता का मूल्य समझना चाहिए और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देना चाहिए।

सामुदायिक केंद्र के प्रागण में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।इस मौके पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतिकरण करते हुए सबका मन मोह लिया। महिलाओं ने भी देश भक्ति गीत गाकर तब का मनोरंजन किया .

रेजीडेन्टस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आर. पी. शर्मा ने अच्छे कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए बच्चों को पुरस्कार भी दिया।

विहान शाह , मास्टर चड्डा , अक्षत रावत , सक्षम तिवारी , अगिमाँ रावत , सातविक ध्यानी , अभय , अविका शर्मा , मोरिया , वैभव दुबे , कशिश , पीहू , अनुष्का , दिव्या , खुशी डांस में , तृप्ति शर्मा ,हार्दिक पाठक , सुमन सैन गाना , SC सैनी को कविता में पुरस्कार दिया गया।

उत्तराखंड – भारी बारिश के कारण नाइट लाइफ पैराडाइज कैंप मलबे में दबा, राहत और बचाव कार्य जारी।