देहरादून : राज्य की 13 महिलाओं एवं बालिकाओं को राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार तथा 35 आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को आंगनबाडी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। मंगलवार को आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है, इस वर्ष 13 महिलाओं को यह पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए प्रत्येक जिले से एक महिला या किशोरी का चयन किया गया है। जिसमें दिव्यांग खिलाड़ी मोहिनी कोरंगा एवं नीलिमा राय समेत कई का चयन किया गया है।

अल्मोड़ा जिले से चंद्रा देवी, उमा आर्य, पुष्पा और शीला देवी का चयन आंगनबाडी कार्यकत्री पुरस्कार के लिए किया गया है। वहीं बागेश्वर जिले से जानकी देवी, लीलावती देवी, अनीता नेगी, शशि कला, चंपावत जिले से उर्मीला बिष्ट, देहरादून से शहनाज और सारो देवी, हरिद्वार से यशोदा शर्मा, शशि, रूबी, रुकय्या का चयन किया गया है।

इस पुरस्कार के लिए नैनीताल जिले से धनी मेवाड़ी, तारा भट्ट ,नीतू पौड़ी जिले से संगीता, सावित्री, विमला, सुनीता व ज्योति, पिथौरागढ़ जिले से नीमा, शिवांगी देवी, हन्सा कन्याल, रुद्रप्रयाग जिले से राजेश्वरी देवी, टिहरी जिले से पूजा चमोली, पदमा उनियाल ,राजमती नेगी, उधम सिंह नगर जिले से रंजू , राधा चंद एवं उत्तरकाशी जिले से राजवती देवी का चयन किया गया है। दूसरे का नाम अभी विभाग ने जारी नहीं किया है. इसी तरह, तीलू रौतेली पुरस्कारों के लिए भी कुछ नामों की घोषणा होनी बाकी है।

सिएट लिमिटेड ने भारत से साइबेरिया के लिए 22,000 कि.मी. की ऐतिहासिक स्थलीय साहसिक यात्रा शुरू की