दिल्ली : 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजू श्रीवास्तव के सभी फैंस के लिए राहत भरी खबर है। गुरुवार की सुबह राजू को होश आया। राजू पिछले 15 दिनों से एम्स में भर्ती हैं। डॉक्टरों की टीम हर पल उसकी निगरानी कर रही है। सभी को उम्मीद थी कि राजू ठीक हो जाएगा। हर कोई राजू के ठीक होने की दुआ कर रहा था और गुरुवार को राजू को आखिरकार होश आ गया।

राजू श्रीवास्तव के पीआरओ और सलाहकार अजीत सक्सेना ने कहा कि राजू श्रीवास्तव को सुबह 8.10 बजे होश आया था। राजू के होश में आने से कॉमेडियन के परिवार के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे राजू के तमाम फैन्स ने भी राहत की सांस ली है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजू को सुबह 8.10 बजे होश आया. इसके बाद डॉक्टर्स की टीम ने 9 बजे राजू की कंडीशन को भी चेक किया.


Recent Comments