उत्तरकाशी : राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के सदस्य डॉ. आरजी आनंद शुक्रवार को अपने कार्यक्रम के अनुसार जिला मुख्यालय उत्तरकाशी पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने थाना कोतवाली का निरीक्षण कर समीक्षा की.
उन्होंने बालमित्र थाना का निरीक्षण करते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्था देखी। तथा पुलिस प्रशासन के कुशल प्रबंधन की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, बाल मित्र, गौरा शक्ति एप और पोस्को एक्ट रजिस्टर का निरीक्षण किया।वहीं सीओ पुलिस से महिला व बच्चों की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों और रिकार्ड रूम का भी निरीक्षण किया।
सीसीटीवी कैमरे चालू पाए गए। उन्होंने कहा कि बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने की जरूरत है। ताकि बाल विवाह, बाल श्रम एवं अन्य उत्पीड़न के मामलों में प्रभावी रोकथाम की जा सके। जिसके बाद उन्होंने मीडिया को भी संबोधित किया। तथा बाल संरक्षण आयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान सीओ पुलिस अनुज कुमार,थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


Recent Comments