उत्तरकाशी: क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री राजमार्ग जगह-जगह यातायात के लिए अवरुद्ध हो गए हैं. जिसके चलते प्रशासन ने यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया है. हाईवे बंद होने से हजारों की संख्या में कांवरिए और तीर्थयात्री जगह-जगह फंसे हुए हैं। हाईवे बंद होने से कांवरियों समेत स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.उधर, प्रशासन और बीआरओ की मशीनें हाईवे खोलने में जुटी हैं, लेकिन कई जगहों पर पहाड़ों से आ रहे पत्थरों के कारण हाईवे खोलने में दिक्कत आ रही है.

हर्षिल घाटी के धराली में खीरगंगा उफान पर है। इसका पानी गंगोत्री हाईवे पर बह रहा है. वहीं, अगर खीरगंगा का जलस्तर बढ़ता रहा तो धराली बाजार खतरे में पड़ सकता है. जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. जिससे आम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. गंगोत्री हाईवे बंदरकोट, धारसू, गंगनानी, हेलगूगाड़, धराली व यमुनोत्री ब्रहमखाल, रानाचट्टी सोमवार रात से बंद हैं।
ऐसे में बारिश को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है. इसके साथ ही गंगोत्री धाम में बिजली और पेयजल की आपूर्ति भी बंद हो गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी खीरगंगा के कारण धराली बाजार को भारी नुकसान हुआ था।


Recent Comments