मौसम साफ होते ही पिछले चार दिनों से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। यात्रा शुरू हुए 24 दिन हो चुके हैं। 24 दिनों में गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में कुल 3,74,190 श्रद्धालु मां गंगा और यमुना के दर्शन कर चुके हैं।
मंगलवार को अब तक रिकॉर्ड 11,771 श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम के दर्शन किए हैं। वहीं 9979 यात्री यमुनोत्री धाम पहुंचे। शुक्रवार से मंगलवार तक यात्री प्रवाह बढ़ा। इन चार दिनों में प्रतिदिन तीर्थयात्रियों की संख्या नौ हजार से ऊपर पहुंच रही है।
चारधाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरी ने कहा कि अब मौसम भी चारधाम यात्रा के अनुकूल है। ऐसे में अब गर्मी की छुट्टी शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ जाएगी।
पुरी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए चार धाम जिला होटल संघ के पदाधिकारियों समेत चार लोगों के नंबर भी संघ को जारी कर दिये गये हैं. जिस पर यात्री किसी भी जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।
कल पौड़ी जिले के पौराणिक मंदिरों को पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगा , कल होगा शिलान्यास


Recent Comments