बारीनाग : उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक हमेशा बना रहता है. पिथौरागढ़ जिले की गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से 10 किमी दूर जाखनी उप्रेती गांव में देर शाम करीब 6 बजे एक बच्ची अपनी मां के साथ खेत पर गई थी. इसी दौरान एक गुलदार ने घात लगाकर बच्ची पर हमला कर दिया। जिसमें बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में घायल बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी गंगोलीहाट में भर्ती कराया गया.
जानकारी के अनुसार 7 वर्षीय शशिकला पुत्री कमल सिंह अपनी मां हेमा देवी के साथ जाखनी उप्रेती गांव में घर से 100 मीटर दूर खेत में गई थी. तभी पहले से घात लगाकर बैठे गुलदार ने बच्ची पर हमला कर दिया। जिससे आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया और गुलदार के पीछे दौड़ पड़े। जिससे गुलदार बालिका को कुछ दूर छोड़कर भाग गया। इस हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजन बच्ची को निजी वाहन से सीएचसी गंगोलीहाट ले गए। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नसीमा बानो और डॉ. उमा कांत ने घायल बालिका का उपचार किया. प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नसीमा बानो ने बताया कि बच्ची की गर्दन, पीठ और पैरों में गहरे घाव हैं. अब बच्ची खतरे से बाहर है। उसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग व थानाध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम गांव पहुंची. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से गुलदार का आतंक व्याप्त है. गुलदार पहले भी कई मवेशियों को निवाला बना चुका है। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। ग्रामीणों ने गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है.
उत्तरकाशी के राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव का आगाज हो गया।


Recent Comments