कल के प्रोग्राम : छेत्रिय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक शंध्या, अन्य खेलकूद प्रतियोगिताएँ

परोगी जौनपुर टिहरी गढ़वाल : उपेंद्र सिंह रावत
अठाजूल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति का २४वाँ खेल कूद एवं सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ आज अपने सांस्कृतिक रीतिरिवाज़ों से सुरु हो गया है और ये समारोह तीन दिन तक चलेगा, जिसमे के खेलकूद के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
सीता रावत बलॉक प्रमुख ने रिब्बन काट कर इस समारोह का विधिवत उद्द्घाटन किया और कहा की इस प्रकार के आयोजनों से छेत्र का विकास होता है और साथ में छेत्र की छुपी हुई प्रतिभा भी आगे आती है।

इस बार समिति ने विशेष तैयारी कर रखी है समारोह में आने वाले सभी लोगो के लिए दिन के भोजन की व्वस्था रहेंगे ये पूरी तीन दिन तक चलेगी।

समारोह के अध्यक्ष विक्रम सजवाण बताते हैं कि आज हमारा 3 दिन चलने वाला यह समझ विधिवत रूप सुरु हो गया है और हमें उम्मीद है कि इस बार यह समारोह भव्य होगा क्योंकि इसमें आने वाले लोगों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था है आज हमारा २४वाँ खेल कूद एवं सांस्कृतिक समारोह शुरू हो गया है और कल इसमें अनेक अन्य प्रकार की प्रतियोगिता भी होगी जैसे कबड्डी वालीबाल इसके अलावा बचे हुए खेल परियोगितांए भी होंगे, मैं आप सभी से निवेदन करूंगा कि आप अधिक से अधिक संख्या आए

आज के मुख्य आकर्षण बालिकाओ के कबड्डी और ख़ुर्शी दौड़, स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम रहा जिसमे की कई स्कूलों की बालिकाओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
इस अवसर पर रेशमी राणा छेत्र पंचायत सदस्या, विक्रम सजवाण अध्यक्ष समिति, रणवीर सिंह सजवाण पूर्व अध्यक्ष समिति, जयपाल राणा भूत पूर्व प्रधान, सुरेश सजवाण प्रधान बेल, रामचंद्र सिंह रावत प्रधान कांडी, राजेश सजवाण युवा मोर्चा अध्यक्ष, प्रीतम रावत, आनंद सिंह रावत, आनंद सिंह सजवाण, भारत सिंह रावत,जवाहर सिंह सजवाण भूत पूर्व प्रधान, सुंदर सिंह सजवाण, विनोद राणा , सरदार सिंह कंडारी क्षेत्र पंचायत सदस्य मोगी,कन्हैया सिंह राणा, शुभम सजवाण आदि लोग मौजूद रहे