चारधाम यात्रा में 18 से 27 मई तक केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकट बुकिंग एक ही दिन में पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को ऑनलाइन बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी का पोर्टल खोला गया, जिसमें 5937 टिकट बुक हुए। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ सी. रविशंकर ने कहा कि केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग 27 मई तक के लिए पूरी कर ली गई है.
वर्तमान में सात कंपनियां गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से हेली सेवा संचालित कर रही हैं। 12 मई को हेली टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी का पोर्टल खोल दिया गया था। 18 मई से 27 मई तक एक दिन में 5937 टिकट बुक हुए। उन्होंने कहा कि आगे की यात्रा के लिए बुकिंग स्लॉट जल्द ही तय किए जाएंगे।
केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण अनिवार्य है, उसके बाद ही आईआरसीटीसी पोर्टल पर हेली टिकट बुक किया जा सकता है। केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर से हेली सर्विस की काफी डिमांड है। अब तक सात कंपनियों द्वारा दो हजार से अधिक शटल का संचालन किया जा चुका है। केदारनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी के कारण हेली सेवा की उड़ानें प्रभावित हुईं। जिन यात्रियों के टिकट कैंसिल हुए हैं, उन्हें पूरा रिफंड दिया गया है।


Recent Comments