मुंबई : मंगलवार को अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। बच्चन (79) ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी और उनके संपर्क में आए लोगों से तत्काल जांच कराने का अनुरोध किया। बच्चन ने लिखा, ‘मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं…मेरे संपर्क में आए लोगों से अनुरोध है कि तत्काल जांच कराएं। बच्चन इससे पहले जुलाई 2020 में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। तब उनके बेटे अभिषेक बच्चन के साथ बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन भी कोविड-19 की चपेट में थीं।

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों और भी कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। हाल ही में अजय देवगन फिल्म ‘रनवे 34’ में नजर आए थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद वह अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी। ‘केबीसी 14’ के शूट की बात करें तो यह तो वक्त ही बताएगा कि अमिताभ बच्चन इस पॉपुलर क्विज शो को शूट करते हैं या कैसे करते हैं क्योंकि वह कोरोना संक्रमित हो गए है। देखा जाए तो इस शो की वजह से मेकर्स को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.
T 4388 – I have just tested CoViD + positive .. all those that have been in my vicinity and around me, please get yourself checked and tested also .. ?
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 23, 2022


Recent Comments