देहरादून: उत्तराखंड में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच स्कूलों को भी बंद रखने का निर्देश दिया गया है. इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से राज्य के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा गया है. आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से भेजे गये पत्र में सभी स्कूलों को बंद रखने को कहा गया है.
दरअसल, राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद पूरे राज्य में जलभराव की तस्वीरें सामने आ रही हैं. इतना ही नहीं, कई जगहों पर सड़कों पर पानी भरने की भी खबरें हैं. इन स्थितियों को देखते हुए अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी देते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को एहतियात के तौर पर सभी स्कूल बंद करने को कहा है.

हालांकि, इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा अलग से आदेश जारी किया जायेगा. यह आदेश देहरादून डीएम ने जारी किया है.
आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा गया है कि लगातार भारी बारिश के कारण राज्य भर में भूस्खलन और आपदा समेत बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं. वहीं कई जगहों पर सड़क बंद होने और पत्थर गिरने की स्थिति भी देखने को मिल रही है. ऐसे में 14 और 15 जुलाई को सभी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है. राज्य में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे भारी नुकसान हुआ है.
इस समय हरिद्वार जिले में सबसे ज्यादा जलभराव की समस्या है। यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्कूली बच्चे प्रभावित न हों।


Recent Comments