हरिद्वार,

इंटरनेशनल योग साइंस अब हरिद्वार के पतंजलि में होने जा रहा है। पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण ने जानकारी देते बताया कि संस्थान के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। और देश-विदेश से लोग यहां पहुंचेंगे जिसके साथ ही योग के साथ-साथ आयुर्वेद के बारे में लोग जानेगे। आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पहली बार यह कार्यक्रम किया जा रहा है इससे हरिद्वार सहित पूरे देश विदेश को फायदा मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि सनातन धर्म में योग और यज्ञ का विशेष महत्व होता है और आज पतंजलि योगपीठ में बच्चों को योग के साथ-साथ यज्ञ का महत्व भी बताया गया क्योंकि बच्चों को अपने सनातन धर्म के बारे ज्यादा से ज्यादा जानकारी होनी बहुत जरूरी है।